Delhi Cm Rekha Gupta: पहली बार जीता और सीधे मुख्‍यमंत्री, द‍िल्‍ली की सीएम चुनी गईं रेखा गुप्‍ता के बारे में जान‍िए

 


Delhi CM Rekha Gupta Profile: रेखा गुप्ता, बीजेपी की कर्मठ कार्यकर्ता, दिल्ली की मुख्यमंत्री चुनी गईं। शालीमार बाग से पहली बार चुनाव जीतकर सीएम बनीं। उनकी नियुक्ति से वैश्य समुदाय और महिलाओं में सकारात्मक संदेश जाएगा।



द‍िल्‍ली की मुख्‍यमंत्री चुनी गईं रेखा गुप्‍ता बीजेपी की कर्मठ कार्यकर्ता रही हैं. शालीमार बाग से उन्‍होंने पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता और पहली बार ही बीजेपी शीर्ष नेतृत्‍व ने उन पर भरोसा जताते हुए सीएम की कमान सौंप दी. वैश्य समुदाय से ताल्‍लुक रखने वाली रेखा गुप्‍ता की निजी जिंदगी और राजनीत‍िक सफर के बारे में कुछ खास बातें.


रेखा गुप्ता की नेतृत्व क्षमता, राजनीतिक अनुभव और समुदाय में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए एक मजबूत दावेदार माना जा रहा था. उनकी नियुक्ति से न केवल वैश्य समुदाय, बल्कि दिल्ली के व्यापक जनसमूह में सकारात्मक संदेश जाएगा. रेखा गुप्ता का नाम आने के पीछे सबसे बड़ी वजह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को बताया जा रहा है. दावा क‍िया जा रहा था क‍ि आरएसएस ने महिला मुख्यमंत्री बनाने की बात कही थी, जिसे बीजेपी आलाकमान ने मान ल‍िया.



रेखा गुप्‍ता के बारे में जानें 10 बड़ी बातें


संबंधित खबरें

B.Com, LLB, डीयू की छात्र संघ अध्यक्ष, जानें दिल्ली की चौथी महिला CM का सफर


बीजेपी ने क्यों बनाया रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम? जानें इसके पीछे की कहानी


रेखा गुप्ता के सिर दिल्ली का ताज, बीजेपी ने किया ऐलान; कल होगा शपथ ग्रहण


दिल्‍ली की नई सीएम रेखा गुप्‍ता को कितनी मिलेगी सैलरी, क्‍या-क्‍या सुविधाएं?


रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव 1974 में हुआ था.रेखा जब सिर्फ 2 साल की थीं तो 1976 में उनका पर‍िवार द‍िल्‍ली में शिफ्ट हो गया,

रेखा गुप्ता के पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थे. रेखा गुप्ता की पूरी पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई.

इसी दौरान वे बीजेपी की स्‍टूडेंट विंग अख‍िल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी और राजनीति में सक्रिय हुई.

रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय स्‍टूडेंड यूनियर का चुनाव भी जीत चुकी हैं. वो सचिव और प्रधान भी रह चुकी हैं.

रेखा गुप्ता ने इस बार आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को हराकर चुनाव जीता है.

रेखा गुप्ता को कुल 68200 वोट मिले थे. जबकि आप की वंदना कुमारी 38605 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी.

यहां से कांग्रेस के प्रवीण कुमार जैन 4892 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थे.

मह‍िला होने की वजह से रेखा गुप्‍ता शुरू से ही बीजेपी की पसंद थीं.

उन पर करप्‍शन का कोई दाग अब तक नहीं लगा है. शायद इसे ही प्राथमिकता दी गई है.

एक और बड़ी बात बीजेपी शीर्ष नेतृत्‍व ने उनके जर‍िये सभी मह‍िलाओं को संदेश देना चाहता था क‍ि बीजेपी मह‍िलाओं के बारे में सोचती है.

tags :

Delhi BJP

Delhi CM

Delhi news

Location :

New Delhi,

New Delhi,

Delhi

First Published :

February 19, 2025, 20:48 IST

home

delhi-ncr

जीतते ही सीधे मुख्‍यमंत्री, द‍िल्‍ली की सीएम रेखा गुप्‍ता के बारे में जान‍िए

और पढ़ें



फोटो

कम बारिश और बर्फबारी के कारण सेब की फसल पर खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये तरीका

इस खास माला से पशुपालक अपने पशु की कर सकते हैं पहचान, कीमत मात्र 10 रुपये

अधूरी प्रेम कहानी पर बनी SUPERHIT फिल्म, जीत लिए थे 32 अवॉर्ड

किसी की मौत होने पर उस दिन घर में चूल्हा जलाने से हो जाता ये पाप

New Dates Variety: राजस्थान में टिश्यू कल्चर तकनीक से खजूर की पैदावार बढ़ी

और फोटो देखें

ताज़ा समाचार

महाकुंभ से आयी ट्रेन में था सवार, GRP ने पूछा नाम, सुनते ही हरकत में आए...

प्रवेश CM की रेस में कहां पिछड़ गए? कभी केजरीवाल ने किया था पार्षद की टिकट...

झांसी में लोग लुटते रहे और फ्रॉड संदीप इस काम के नाम पर लूटता रहा

न चोर आई, न पुलिस...जानें फिर क्यों भाग खड़े हुए इस घर के लोग

राजस्‍थान के इस जिले को बजट में मिली कई सौगातें, सर

कार ने खोला खजाना, जानें

और पढ़ें ताज़ा समाचार समाचार



Comments